मार्च 2020 में महत्वपूर्ण दिन 1 मार्च - शून्य भेदभाव दिवस ( Zero Discrimination Day) शून्य भेदभाव दिवस हर साल 1 मार्च को विश्व स्तर पर मनाया जाता है ताकि हर कोई उम्र, लिंग, जातीयता, त्वचा का रंग, ऊंचाई, वजन इत्यादि की परवाह किए बिना गरिमा के साथ जीवन व्यतीत करे. शून्य भेदभाव दिवस का प्रतीक तितली है. सबसे पहले, 1 मार्च 2014 को UN ने इस दिन को मनाया था. 1 मार्च - विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस ( World Civil Defence Day) विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस हे साल 1 मार्च को मनाया जाता है. अंतर्राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा संगठन (ICDO) ने 1990 में इस दिन को मनाने का फैसला किया. विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस 2019 का विषय था "बच्चों की सुरक्षा, हमारी जिम्मेदारी" है. 3 मार्च - विश्व वन्यजीव दिवस ( World Wildlife Day) यह दिन 3 मार्च को विश्व स्तर पर मनाया जाता है और सतत विकास लक्ष्य 12 के साथ निकटता से जुड़ा हुआ है, जो पानी के बिना जीवन है, जो समुद्री प्रजातियों पर ध्यान केंद्रित करता है और हमारे रोजमर्रा के जीवन...